How to Calculate Your Inverter/UPS Battery Backup Time in hindi. Calculate Battery Backup Time

दिसंबर 30, 2019
इस पोस्ट को पढने के बाद आपको पता लग जाएगा की किस प्रकार से हम अपनी Inverter या UPS की battery का backup time निकाल सकते हैं | इस पोस्ट में हम आपको दो तरीके बताएँगे जो भी तरीका आपको पसंद आए आप उस तरीके को  battery का backup time निकलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं , तो चलिए सुरू करते है:-

Calculate Battery Backup Time.

किसी भी battery का backup time निकालने के लिए हम  कुछ बातें पहले से पता होनी चाहिए जैसे की, हम battery पर कुल  कितना load (watt) connect करने वाले हैं  ? battery voltage कितना है ? battery कितने Ah की है ? और battery की कितनी क्षमता (Efficiency) इस्तेमाल करनी है ? 

battery voltage, battery Ah और battery efficiency तो हमको battery से मिल जाएगी, लेकिन load हमको कैलकुलेट करना पड़ेगा जिसको हम battery voltage से inverter की मदद से चलाने वाले है ? माना की हमारे घर का load 1000 watt है जोकि हम inverter से connect करने वाले है| battery backup निकालने का फार्मूला होगा:-

h = battery Ah * battery voltage * number of battery * efficiency / total load 

माना 
Battery Ah :- 120 Ah
Battery Voltage :- 12V
Number of Battery :- 1 
Efficiency :- 80%    (0.8) (किसी भी battery को 80% ही इस्तेमाल किया जाता है)
Total load :- 1000 watt

इस प्रकार battery backup time होगा :-

= 120*12*1*0.8 / 1000 h
= 1152 / 1000 h
= 1.15h
1000 watt के load पर 120 Ah की battery 1.15h का backup देगी| चलिए अब दुसरे तरीके से निकालते है :-
Total load :- 1000 Watt
Battery voltage :- 12V
Efficiency :- 80%    (0.8)
Discharge Current :- Total Load/battery voltage
Discharge Current = 1000 watt/12V = 83.33A

Battery Backup Time निकालने का formula होगा :-

h = Battery Ah * Efficiency / Discharge Current

इस प्रकार battery backup होगा :-

= 120 * 0.8 / 83.33 h 
= 96 / 83.33 h 
= 1.15 h 
1000 watt के load पर 120 Ah की battery 1.15h का backup देगी|
तो देखिए इस प्रकार से हम दोनों तरीको को इस्तेमाल करके battery का backup निकाल सकते हैं, दोनों ही formula इस्तेमाल करने पर हमारा backup time एक ही आया तो आप आपनी  सुविधानुसार कोइ भी तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं  |

आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमको नीचे comment करके जरुर बताए और आप इस topic को विडियो के माध्यम से भी समझ सकते है जोकि पोस्ट के नीचे आपको मिल जाएगी |

How to Calculate Your Inverter/UPS Battery Backup Time in hindi. Calculate Battery Backup Time How to Calculate Your Inverter/UPS Battery Backup Time in hindi. Calculate Battery Backup Time Reviewed by Joshi Brothers on दिसंबर 30, 2019 Rating: 5

Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi |Convert kw to hp and hp to kw|

दिसंबर 23, 2019
अक्सर motor की rating hp/kw में होती है लेकिन कुछ लोग जब किसी motor की rating hp/kw में देखते हैं  जो वो कंफ्यूज हो जाते है की hp को kw में कैसे बदला जाए ? या kw को hp में कैसे बदला जाए ? ये पोस्ट उन सभी दोस्तों के लिए है जो जानना चाहते हैं  कि  कैसे hp को kw में और kw को hp में बदला जाता है, इस पोस्ट में हम विस्तार  में बात करेंगे Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi, |Convert kw to hp and hp to kw| के topic पर| hp को kw में और kw को hp में बदलने के लिए आपको दो बातों का पता होना बहुत जरुरी है। पहला तो ये की 1 hp में 746 watt होते हैं, और दूसरा 1 kw में 1000 watt होते हैं अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते हो , तो आप हमको Instagram पर Follow कर सकते हैं , क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते है | तो चलिए देखते है अब की, hp को kw में और kw को hp में कैसे बदलते है ?

hp को kw में कैसे बदलते है ? Convert hp to kw.


जैसा की हमने जाना की 1 kw में 1000 watt होते है और 1 hp में 746 watt होते है, अगर आपके पास कोई ऐसी motor है जिसकी rating hp में है और आपको उसे kw में बदलना है तो सबसे पहले आपको hp को watt में बदलना होगा, जैसे की 1 hp है तो 1 * 746 = 746 watt इसी प्रकार 2 hp की motor हो तो 2 * 746 = 1492 watt. अब हम जानते हैं  की 1 kw में 1000 watt होते है तो हमको अब अगर 1 hp को kw में बदलना है तो हम 746 को 1000 से भाग दे देंगे, भाग देने पर हमको जो संख्या मिलेगी वो kw होगी| जैसे 746 / 1000 = 0.746 kw ठीक इसी प्रकार अगर हमको 2 hp को kw में बदलना है तो हम 1492 को 1000 से भाग दे देंगे जैसे की 1492 / 1000 = 1.492 kw इस प्रकार से हम hp को आसानी से kw में बदलते है|


KW को HP में कैसे बदलते है ? Convert KW to HP.

अब हम जान चुके है की 1 kw में 1000 watt होते है और 1 hp में 746 watt होते है, अब अगर आप किसी kw को hp में बदलना चलते है तो आपको सबसे पहले kw को watt में बदलना होगा जैसे की 1 * 1000 = 1000 watt इसी प्रकार 2 kw हो तो 2 * 1000 = 2000 watt, kw को watt में बदलने के बाद अब हम इस watt को 746 से भाग दे देंगे जैसे की 1000 / 746 = 1.34 hp, ठीक इसी प्रकार से 2 kw हो तो 2000 / 746 = 2.68 hp. इस प्रकार से आप किसी भी kw को बड़ी ही आसानी से hp में बदल सकते हो|


दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको दी गई जानकारी पसंद आई होगी और अगर आपका भी ये doubt था तो वो अब खत्म हो गया होगा, आपको ये पोस्ट कैसी लगी कृपया  हमको नीचे  comment करके जरुर बताए|

Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi |Convert kw to hp and hp to kw| Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi |Convert kw to hp and hp to kw| Reviewed by Joshi Brothers on दिसंबर 23, 2019 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.