अक्सर motor की rating hp/kw में होती है लेकिन कुछ लोग जब किसी motor की rating hp/kw में देखते है जो वो कंफ्यूज हो जाते है की hp को kw में कैसे बदला जाए ? या kw को hp में कैसे बदला जाए ? ये पोस्ट उन सभी दोस्तों के लिए है जो जानना कहते है की कैसे hp को kw में और kw को hp में बदला जाता है, इस पोस्ट में हम detail में बात करेंगे Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi, |Convert kw to hp and hp to kw| के topic पर| hp को kw में और kw को hp में बदलने के लिए आपको दो बातों का पता होना बहुत जरुरी है पहला तो ये की 1 hp में 746 watt होते है, और दूसरा 1 kw में 1000 watt होते है| अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते है, तो आप हमको Instagram पर Follow कर सकते है, क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते है | तो चलिए देखते है अब की, hp को kw में और kw को hp में कैसे बदलते है ?
Series Testing Board Connection and Working in Hindi, Full Explanation about series testing board
![]() |
Calculate KW to HP and HP to KW in Hindi |
hp को kw में कैसे बदलते है ? Convert hp to kw.
जैसा की हमने जाना की 1 kw में 1000 watt होते है और 1 hp में 746 watt होते है, अगर आपके पास कोई ऐसी motor है जिसकी rating hp में है और आपको उसे kw में बदलना है तो सबसे पहले आपको hp को watt में बदलना होगा, जैसे की 1 hp है तो 1 * 746 = 746 watt इसी प्रकार 2 hp की motor हो तो 2 * 746 = 1492 watt. अब हम जानते है की 1 kw में 1000 watt होते है तो हमको अब अगर 1 hp को kw में बदलना है तो हम 746 को 1000 से भाग दे देंगे, भाग देने पर हमको जो संख्या मिलेगी वो kw होगी| जैसे 746 / 1000 = 0.746 kw ठीक इसी प्रकार अगर हमको 2 hp को kw में बदलना है तो हम 1492 को 1000 से भाग दे देंगे जैसे की 1492 / 1000 = 1.492 kw इस प्रकार से हम hp को आसानी से kw में बदलते है|
KW को HP में कैसे बदलते है ? Convert KW to HP.
अब हम जान चुके है की 1 kw में 1000 watt होते है और 1 hp में 746 watt होते है, अब अगर आप किसी kw को hp में बदलना चलते है तो आपको सबसे पहले kw को watt में बदलना होगा जैसे की 1 * 1000 = 1000 watt इसी प्रकार 2 kw हो तो 2 * 1000 = 2000 watt, kw को watt में बदलने के बाद अब हम इस watt को 746 से भाग दे देंगे जैसे की 1000 / 746 = 1.34 hp, ठीक इसी प्रकार से 2 kw हो तो 2000 / 746 = 2.68 hp. इस प्रकार से आप किसी भी kw को बड़ी ही आसानी से hp में बदल सकते हो|
दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको दी गई जानकारी पसंद आई होगी और अगर आपका भी ये doubt था तो वो अब खत्म हो गया होगा, आपको ये पोस्ट कैसी लगी क्रप्या हमको निचे comment करके जरुर बताए|
Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi |Convert kw to hp and hp to kw|
Reviewed by Joshi Brothers
on
December 23, 2019
Rating:

Very nice gauidline serji thanks
ReplyDelete