Results for AC Machine

Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi |Convert kw to hp and hp to kw|

दिसंबर 23, 2019
अक्सर motor की rating hp/kw में होती है लेकिन कुछ लोग जब किसी motor की rating hp/kw में देखते हैं  जो वो कंफ्यूज हो जाते है की hp को kw में कैसे बदला जाए ? या kw को hp में कैसे बदला जाए ? ये पोस्ट उन सभी दोस्तों के लिए है जो जानना चाहते हैं  कि  कैसे hp को kw में और kw को hp में बदला जाता है, इस पोस्ट में हम विस्तार  में बात करेंगे Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi, |Convert kw to hp and hp to kw| के topic पर| hp को kw में और kw को hp में बदलने के लिए आपको दो बातों का पता होना बहुत जरुरी है। पहला तो ये की 1 hp में 746 watt होते हैं, और दूसरा 1 kw में 1000 watt होते हैं अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते हो , तो आप हमको Instagram पर Follow कर सकते हैं , क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते है | तो चलिए देखते है अब की, hp को kw में और kw को hp में कैसे बदलते है ?

hp को kw में कैसे बदलते है ? Convert hp to kw.


जैसा की हमने जाना की 1 kw में 1000 watt होते है और 1 hp में 746 watt होते है, अगर आपके पास कोई ऐसी motor है जिसकी rating hp में है और आपको उसे kw में बदलना है तो सबसे पहले आपको hp को watt में बदलना होगा, जैसे की 1 hp है तो 1 * 746 = 746 watt इसी प्रकार 2 hp की motor हो तो 2 * 746 = 1492 watt. अब हम जानते हैं  की 1 kw में 1000 watt होते है तो हमको अब अगर 1 hp को kw में बदलना है तो हम 746 को 1000 से भाग दे देंगे, भाग देने पर हमको जो संख्या मिलेगी वो kw होगी| जैसे 746 / 1000 = 0.746 kw ठीक इसी प्रकार अगर हमको 2 hp को kw में बदलना है तो हम 1492 को 1000 से भाग दे देंगे जैसे की 1492 / 1000 = 1.492 kw इस प्रकार से हम hp को आसानी से kw में बदलते है|


KW को HP में कैसे बदलते है ? Convert KW to HP.

अब हम जान चुके है की 1 kw में 1000 watt होते है और 1 hp में 746 watt होते है, अब अगर आप किसी kw को hp में बदलना चलते है तो आपको सबसे पहले kw को watt में बदलना होगा जैसे की 1 * 1000 = 1000 watt इसी प्रकार 2 kw हो तो 2 * 1000 = 2000 watt, kw को watt में बदलने के बाद अब हम इस watt को 746 से भाग दे देंगे जैसे की 1000 / 746 = 1.34 hp, ठीक इसी प्रकार से 2 kw हो तो 2000 / 746 = 2.68 hp. इस प्रकार से आप किसी भी kw को बड़ी ही आसानी से hp में बदल सकते हो|


दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको दी गई जानकारी पसंद आई होगी और अगर आपका भी ये doubt था तो वो अब खत्म हो गया होगा, आपको ये पोस्ट कैसी लगी कृपया  हमको नीचे  comment करके जरुर बताए|

Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi |Convert kw to hp and hp to kw| Calculate kw to hp and hp to kw in Hindi |Convert kw to hp and hp to kw| Reviewed by Joshi Brothers on दिसंबर 23, 2019 Rating: 5

Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism

नवंबर 11, 2019
इस पोस्ट को पढने के बाद आपको सर्वो motor के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल जाएंगी, आप इस topic को विडियो को मध्यम से भी समझ सकते हैं जिसको हमने Learn EEE के youtube channel पर upload किया हुआ है | जैसा की आपको पता होगा की हमारी सभी motors Electrical Energy को Mechanical Energy में बदलती है, ठीक इसी प्रकार से Servo motor भी काम करती है| Servo Motor special purpose motor है जिसको सिर्फ special purpose के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है, जैसा की आपने भी देखा होगा की हर जगह इस्तेमाल नही किया जाता है, तो फिर सवाल ये आता है की servo motor को कहा और क्यों इस्तेमाल किया है और servo motor ही क्यों इस्तेमाल की जाती है ? Toys, cnc machines, vmc machines, robotics और हर वो जगह जहां पर हमको अपने object को specific angle पर घुमाना हो या जहां पर हमको high starting torque चाहिए और high accuracy चाहिए वहाँ पर हम servo motor को इस्तेमाल करते है| जिस प्रकार से induction motor की rating HP या KW में होती है ठीक उसी प्रकार  से servo motor की rating KG/CM में होती है| अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते है, तो आप हमको Instagram पर Follow कर सकते है, क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते है |

Top 5 automatic room heater for new born baby in india


Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism
Servo Motor

What is the difference between a Servo Motor and an Induction Motor ?


Servo Motor और Induction Motor को जो चीज अलग करती है वो है इनका control system, servo motor closed loop control system पर काम करती है जिसको हम feedback system भी कहते है लेकिन induction motor open loop control system पर काम करने वाली motors है| induction motors का starting torque servo motors के मुकाबले बहुत कम होता है, induction motors की speed control, temperature control, breaking servo motor के मुकाबले काफी जटिल होती है जबकि हम servo motor की किसी भी angle में घुमा सकते है जैसे की अगर कही पर हमको सिर्फ 180 degree का ही rotation चाहिए तो हम servo motor की मदद से इसे भी प्राप्त कर सकते है लेकिन induction motors में ऐसा नही किया जा सकता |

servo motor का Construction कैसा है ?


जैसा की हमने जाना की servo motor closed loop control system पर काम करने वाली motor है जैसा की नीचे  block diagram में दिखाया गया है-
Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism
servo motor block diagram


servo motor दो प्रकार के होती है AC servo motor और DC servo motor, servo motor का construction बाकी की motors से थोडा अलग होता है, servo motor में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स है-
  • motor.
  • Controller.
  • Reduction Gear.
  • Encoder/Potentiometer.
Reduction Gear:- एक आम motor की तरह ही servo motor में भी stator और rotor होते है लेकिन servo motor में rotor shaft के साथ ही एक reduction gear लगा होता है जिसकी वजह से इस motor का starting torque बाकी motors की तुलना में बहुत ज्यादा होता है|

Controller:- इस motor को control करने के लिए एक controller इस्तेमाल किया जाता है जो dc servo motors में microcontroller या arduino हो सकता है और ac servo motor में servo drive होती है| ac servo motor का operating voltage उस motor के manufacturer के ऊपर निर्भर करता है की motor की company कैसी  है, जैसे की fanuc का control system 3 phase 220V पर काम करता है इसमें एक PSM (Power Supply Module) लगा होता है जोकि 3 phase ac supply को 280V के आस पास dc supply में बदलकर servo drive को देता है और फिर servo drive इस dc supply को 3 phase ac supply में बदलकर servo motor को U V W देती है| नीचे  image में fanuc की servo drive को servo motor के साथ connect करके दिखाया गया है|
Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism
Servo Motor with Controller (Servo Drive)


Encoder/Potentiometer:- servo motor में सबसे महत्पूर्ण काम करता है इसका encoder या potentiometer जोकि feedback के लिए इस्तेमाल किया जाता है| dc servo motor में potentiometer और ac servo motor में encoder इस्तेमाल किया जाता है, ac servo motor में encoder motor की rpm, motor का temperature, over torque जैसी जानकारी drive को encoder wire की मदद से feedback देता है| नीचे दी गई image में आपको servo motor के साथ encoder लगा हुआ  दिखाया गया है, इस image में जहां पर specification लिखी हुई  है वो encoder ही है जिसमें उसका model number और serial number जैसी और भी कई जानकारी लिखी गयी है|       

Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism
Encoder for Servo Motor

Servo Motor कैसे काम करती है ?

Servo motor, servo mechanism पर काम करती है जैसा की हम ऊपर servo motor के सभी पार्ट्स के बारे में जान चुके है और हमको पता लग चुका  है की servo motor एक closed loop control system या feedback system पर काम करता है, जब हम servo motor के controller को servo motor को चालू करने की command देते हैं  तो controller उस command को चेक करके motor को supply के साथ जोड़ देता है और motor चालू हो जाती है, motor के rotor के साथ ही एक reduction gear box लगा होता है ये motor के अंदर ही होता है हमको बाहर से नही दिखता | gear box का काम motor का starting torque high करना होता है, gear box की shaft के साथ ही encoder भी लगा होता है जो motor की RPM का feedback controller को देता है जिसकी वजह से motor उतनी ही RPM पर चलती है जितना की controller को command दी जाती है या सिर्फ उसी angle पर rotate करती है जिस angle की command controller को दी जाती है| ,नीचे दिए गए closed loop control system के block diagram को ध्यान से देखिए-
Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism
Closed Loop Control System for Servo Motor


हम उम्मीद करते हैं  की आपको ये पोस्ट पढने के बाद servo motor के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी फिर भी अगर आपके इस topic से related कोई doubt है तो आप नीचे  comment box में लिख सकते हैं  हम कोशिश  करेंगे की आपके सभी doubt clear करें या आप विडियो के माध्यम से भी इस topic को समझ सकते है आपको  विडियो   पोस्ट के आखिरी  में मिल जाएंगी| 

Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism Servo Motor - Working, Construction, Types, Uses and Controller in Hindi. Servo and Servo Mechanism Reviewed by Joshi Brothers on नवंबर 11, 2019 Rating: 5

Voltage Stabilizer in Hindi, Voltage Stabilizer Working Connection and Repair in Hindi

नवंबर 07, 2018
Voltage Stabilizer in Hindi, Voltage Stabilizer Working, Connection and Repair in Hindi
इस पोस्ट में हम Voltage Stabilizer के बारे में बता रहे है, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको Voltage Stabilizer के Working Principle, Connection and Repair करना आ जाएगा| Voltage Stabilizer को हम voltage को step up और step down करने के लिए इस्तेमाल करते हैं , तो चलिए जानते है की Voltage Stabilizer कैसे काम करता है और इसके connection कैसे किए जाते है अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते हैं , तो आप हमें  Instagram पर Follow कर सकते है, क्योकि हम  सभी latest पोस्ट  Instagram पर update करते रहते हैं  |

Voltage Stabilizer in Hindi, Voltage Stabilizer Working Connection and Repair in Hindi
Auto Transformer 


वोल्टेज स्टेबलाइजर की बनावट (Construction of Voltage Stabilizer)

अगर हम बात करें Voltage Stabilizer में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स की तो इसमें एक Auto Transformer, 8 Step Rotary Switch, Volt Meter, 9 - 0 - 9 Transformer, 18 DC Relay, 2 Indicating Lamp, PCB Board with DC Circuit, 6A Switch, 6A Socket की जरूरत होती है| एक Voltage Stabilizer में सबसे मुख्य काम auto transformer का होता है, auto transformer ही Voltage Stabilizer में voltage को step up और step down करता है| auto transformer में सिर्फ primary winding होती है और secondary winding को primary winding से ही tapping करके बनाया जाता है| auto transformer से निकलने वाली tapping wire को rotary switch से जोड़ा जाता है और इस rotary switch की output को 6A के socket से जोड़ दिया जाता है| rotary switch के output side एक volt meter लगाया जाता है, ताकि output voltage को measure किया जा सके| Voltage Stabilizer की input को relay के NC से होते हुए  auto transformer को दिया जाता है और auto transformer की output से 9 0 9 के transformer को supply दी जाती है और इस transformer की output को dc में बदल कर relay coil को दिया जाता है| PCB Board में एक transistor भी लगा होता है जिसका काम यहाँ पर switching करना होता है| इस circuit में ये जैसे ही auto transformer की output voltage high होती है तो operate हो जाती है और relay को supply दे देती है जिसकी वजह relay का NC terminal NO बन जाता है और Voltage Stabilizer off हो जाता है| Voltage Stabilizer के off होने के बाद rotary switch से इसकी output voltage को कम कर दिया जातां है फिर ये normal पहले की तरह काम करने लग जाता है|

वोल्टेज स्टेबलाइजर कैसे काम करता है ? (Voltage Stabilizer Working Principle)

 जैसा की हमने ऊपर आपको बताया कि Voltage Stabilizer को हम voltage को step up करने या फिर step down करने के लिए इस्तेमाल करते है, auto transformer एक नार्मल transformer की तरह की काम करता है, इस transformer में सिर्फ इतना फर्क  है की इसमें सिर्फ primary winding होती है और secondary को primary winding से ही tapping करके बनाया जाता है| इसमें लगे rotary switch से transformer की tapping wire जोड़ी जाती है| rotary switch  से ही output भी निकाली जाती है|



अगर आप Voltage Stabilizer के बारे में practically वीडियो देखना चाहते हैं  तो आप youtube पर हमारे चैनल Learn EEE पर देख सकते हैं , जहाँ पर हमने Voltage Stabilizer के बारे में detail में बताया है और Voltage Stabilizer की working principle और connection के बारे में भी बताया है|

हम उम्मीद करते हैं  कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें  नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप  हमारे Youtube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते है।


Basic Electrical and Electronics Engineering के लिए आप इस book को ले सकते है जो की हिन्दी में हैं|





Voltage Stabilizer in Hindi, Voltage Stabilizer Working Connection and Repair in Hindi Voltage Stabilizer in Hindi, Voltage Stabilizer Working Connection and Repair in Hindi Reviewed by Joshi Brothers on नवंबर 07, 2018 Rating: 5

Why dc supply used in Sub Station in Hindi, Battery bank in Sub Station hindi. Full Explain

अगस्त 29, 2018
Why dc supply used in Sub Station in Hindi, Battery bank in Sub Station hindi. क्या आपको पता है की जो हमारे Sub Station होते है उनमे हम Controlling के लिए DC Supply का इस्तेमाल करते हैं| किसी भी Machine के Electrical Panel की वायरिंग करते समय भी यही ध्यान में रखा जाता है की जहां तक हो सके Controlling में DC Supply का इस्तेमाल किया जा सके| लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है ? जब हमारे पास AC Supply होती है तो भी हम DC Supply को क्यों इस्तेमाल करते है ? इस पोस्ट में आपको यही जानने को मिलेगा, तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें ताकि आप कुछ भी मिस ना कर दें| अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते हैं , तो आप हमको Instagram पर Follow कर सकते हैं , क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते हैं  |

Why dc supply used in Sub Station in Hindi
DC Supply in Sub Station

AC and DC Supply in Controlling


अगर अभी आप किसी कंपनी में नौकरी  कर रहे हैं  तो आपको अच्छे से पता होगा की हम किसी भी मशीन की controlling के लिए AC और DC दोनो Supply को इस्तेमाल करते हैं , कही पर AC इस्तेमाल की जाती है तो फिर किसी पैनल में DC को इस्तेमाल किया जाता है| अब सवाल ये उठना चाहिए की जब हमारे पास AC Supply पहले से ही होती है, तो फिर हमको DC Supply की जरुरत क्यों पड़ती है ? किसी भी Sub Station, Distribution Station या फिर किसी Machine के Control में Control Wiring करने का सबसे बड़ा कारण होता है Safety, क्योकि Control wiring की तारें पूरी मशीन में हर जगह जाती है, अगर गलती से भी कोई wire मशीन की बॉडी के साथ टच हो गया तो इससे मशीन के ऑपरेटर को तो करंट लगेगा ही साथ के साथ हमारी मशीन के खराब होने के चांसेस बाद जाते है| हमेशा कोशिश  यही रहती है की किसी भी मशीन की control wiring DC में की जाए ताकि Accident की संभावना  को कम किया जा सके|


DC Supply in Sub Station


आपको शायद  पता ना हो की Sub Station के अंदर Battery Bank रखे जाते हैं  जिनकी मदद से किसी भी Circuit Breaker को ON या OFF किया जाता है| अब सवाल ये पैदा होना चाहिए की AC सप्लाई के होते हुए  भी हम DC Supply को क्यों इस्तेमाल करते हैं  ? Battery bank के लिए बहुत सारी बैटरी लगाई जाती है तो फिर इन बैटरी  की जरुरत क्यों पड़ती है ? Sub Station में DC Supply इस्तेमाल करने का मुख्य कारण होता है की जब भी हमको Sub Station में किसी भी मशीन की supply off करनी हो तो आसानी से कर सकें और अगर कभी किसी फाल्ट या maintenance की वजह से पूरे sub station की supply off कर दी जाए तो हमारे पास backup में पावर होनी चाहिए जिससे की हम अपने Circuit breakers को operate कर सकें| दूसरा सबसे बड़ा कारण जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था की safety होती है, हम हमेशा यही चाहते हैं  की हम मशीन और ऑपरेटर दोनों को भी सेफ्टी प्रदान करवा सकें इसलिए हम Sub Station और लगभग अपनी सभी मशीनों में Controlling के लिए DC Supply  को इस्तेमाल करने की कोशिश  करते है |

हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आयी होगी, अगर आप किसी टॉपिक के बारे में हमसे समझना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट के नीचे  कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं  हम क आपके सभी doubt clear करने की कोशिश करेंगे  |

हम उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें  नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप  हमारे YouTube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते हैं ।


Basic Electrical and Electronics Engineering के लिए आप इस book को ले सकते है जो की हिन्दी में हैं




Why dc supply used in Sub Station in Hindi, Battery bank in Sub Station hindi. Full Explain Why dc supply used in Sub Station in Hindi, Battery bank in Sub Station hindi. Full Explain Reviewed by Joshi Brothers on अगस्त 29, 2018 Rating: 5

Difference between Neutral Wire and Earthing Wire in hindi. Full Detail about Neutral and Earthing

अगस्त 25, 2018
Neutral Wire and Earthing Wire के बीच का अंतर . Neutral and Earthing की जानकारी . क्या आपने कभी सोचा है की  Neutral Wire और Earth Wire के बीच क्या अन्तर है| Difference between Neutral and Earthing Wire ये Question Interview में अक्सर पूछा जाता है, तो चलिए जान लेते हैं की  इन दोनों Wire के बीच क्या अन्तर है और इनके Connection कहाँ और क्यों किए जाते है ? अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते हैं , तो आप हमें Instagram पर Follow कर सकते हैं , क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते हैं  |

Difference between Neutral Wire and Earthing Wire in hindi
Neutral and Earthing

Two Wire, Three Wire and Four Wire System


आपने देखा होगा की  जो हमारे घरों मे  Appliances लगे होते हैं , उनकी Supply Wire या तो Two core की होती है या फिर Three core की होती है। जो wire two core की होती है वो Neutral और phase के लिए बनाई जाती है, लेकिन Electric Iron, Heater और वो सभी Appliances जिनकी Body Metal की बनी होती है उन सभी Appliances के लिए Three core की wire का इस्तेमाल किया जाता है। three core की wire को इस्तेमाल करने का मुख्य कारण होता है हमारी  safety, मतलब की three core की wire में दो wire phase और neutral के होते हैं  लेकिन तीसरी wire Earthing के लिए इस्तेमाल की जाती है। किस wire को कहाँ पर जोड़ना है ये हम इनके Color Code से पहचान सकते है, जैसे कि Red or Brown wire को हम Phase supply के लिए इस्तेमाल करते हैं , Black Wire को हम Neutral के लिए इस्तेमाल करते हैं  और Green wire को हम हमेशा Earthing के लिए इस्तेमाल करते हैं । ये तो हुई बात Three core wire की, लेकिन अगर हम किसी Company की बात करें तो Company में Three Phase System चलता है यहाँ ज्यादातर Machines Three Phase पर चलती है, इसलिए यहां Four Core की Cable को इस्तेमाल किया जाता है। इन चारों wire के connection हम इनके color code से कर सकते हैं  जैसे कि Red wire को R से, Yellow wire को Y से और Blue wire को B से जोड़ा जाता है, क्योकि three phase supply में तीनों phase R, Y और B होते हैं । अब बची तीसरी wire तो इसको Neutral के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Why use Neutral Wire (न्यूट्रल वायर को क्यों इस्तेमाल किया जाता है?)


Single Phase पर किसी भी Appliances को चालू करने के लिए neutral or phase दोनों wire का सही से जुड़े होना जरूरी होता है, क्योकि Neutral wire ही single phase में circuit को पूरा करता है। जैसा कि आपको पता होगा कि D.C में current, positive से negative की तरफ flow होता है इसी प्रकार A.C में भी current phase wire से neutral wire को तरफ flow होता है, अगर कही बीच से neutral टूट जाए या किसी अन्य वजह से circuit पूरा नही हुआ तो हमारा load चालू नही होगा तो हम कह सकते हैं  कि Neutral Wire Circuit को पूरा करता है।

Why use Earthing Wire (अर्थिंग वायर क्यों इस्तेमाल की जाती है?)

Why use Earthing in Hindi
Earthing


Earthing जिसको हम Grounding भी बोलते हैं , इसको इस्तेमाल करने का बस एक ही कारण होता है और वो है Safety. किसी भी Machine या हमारे घरों के Appliances जिनकी body metal की बनी हो, उनकी body को Earthing Wire से जरूर जोड़ा जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि अगर machine में किसी वजह से phase wire machine की body से touch हो जाए तो इस condition में किसी भी तरह से sock लगने का खतरा ना बने। machine की body को earth करने के ये leakage current, earthing wire की मदद से ground हो जाता है और human body को किसी भी खतरे से बचाता है। Earth Wire को ही Ground Wire भी बोला जाता है जैसे कि Earthing और Grounding एक ही है।

अगर आप इस topic के बारे में ज्यादा detail में जानना चाहते हैं  तो आप Wikipedia पर भी पढ़ सकते हैं ।

हम उम्मीद करते हैं  कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमको नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप हमारे Youtube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते हैं ।


Basic Electrical and Electronics Engineering के लिए आप इस book को ले सकते है जो की हिन्दी में हैं| 


Difference between Neutral Wire and Earthing Wire in hindi. Full Detail about Neutral and Earthing Difference between Neutral Wire and Earthing Wire in hindi. Full Detail about Neutral and Earthing Reviewed by Joshi Brothers on अगस्त 25, 2018 Rating: 5

How does an inverter work in hindi? Inverter Working fully explain.

अगस्त 22, 2018
इंवर्टर कैसे कार्य करता है ? Inverter Working आज के समय में लगभग हर किसी के घरों में आपको Inverter मिल जाएगा| Inverter एक ऐसी Machine है, जिसको इस्तेमाल करने से हमको Electrical Energy में Backup मिल जाता है, और Inverter व् Battery की मदद से हमको 24 घंटे बिजली की सुविधा मिल जाती है| अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते है, तो आप हमें  Instagram पर Follow कर सकते हैं , क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते हैं  |

Inverter Working in hindi
Inverter

Inverter Working


Inverter एक ऐसी machine है जो D.C Energy को A.C Energy में बदलता है और A.C Supply को DC में बदलता है। Inverter इस्तेमाल करने का मुख्य कारण A.C Supply को D.C Supply में बदलना होता है। D.C Supply को A.C Supply ने बदलने के लिए Electronics Circuit का इस्तेमाल किया जाता है या फिर आजकल IGBT Base वाले Inverter Market में आ रहे है। इन Inverter में IGBT D.C Supply को A.C Supply में बदलने का काम करता है। जैसे कि हम सब जानते है कि D.C Supply ने Frequency Zero होती है और A.C Supply के लिए भारत में Frequency 50Hz है। Battery, Solar Panel या फिर किसी अन्य Source से मिलने वाली D.C Supply की Frequency IGBT की मदद से Zero से 50Hz की जाती है। Frequency 50Hz का मतलब है कि, मान लीजिए 12V DC Supply की 2 IGBT की मदद से Switching कराई जाती है और ये IGBT 1 second में 50 बार ON और OFF होते है जिसकी मदद से ये 12V D.C Supply, 12V A.C Supply में बदल जाती है। इस बदली हुई  12V AC Supply को Step Up Transformer की मदद से बड़ाया जाता है और फिर इस Supply को इस्तेमाल में लाया जाता है। इस प्रकार एक Inverter काम करता है और Inverter को Automatic बनाने के लिए उसमे कुछ Relay भी इस्तेमाल की जाती है, जैसा की आपने अपने घरों में देखा होगा जैसे ही AC Supply जाती है तो तुरंत Inverter ON हो जाता है और हमको Continue Supply मिलती रहती है। अब बात आती है A.C को DC में बदलने की तो इसके लिए Inverter में Rectifier लगे होते है। Battery Charge करने के लिए हमको 12V DC Supply की आवश्यकता होती है जोकि Inverter की मदद से किया जाता है। Inverter में एक Step Down Transformer लगा होता है जो सबसे पहले 220V AC को 12V AC में बदलता है उसके बाद Rectifier इस 12V AC को DC में बदलते है। Rectifier से DC बनने के बाद इस DC Supply को Capacitors की मदद से Pure DC Supply में बदला जाता है और फिर उसके बाद इस Voltage से Battery Charge की जाती है।

Why Inverter Important. (Inverter क्यों जरूरी है ?)


आज के समय मे अगर हम अपने घरों के Light और Fan जैसे Load को Solar Panel लगा कर Solar से जोड़ दे तो हम अपने घर का लगभग 75℅ बिजली का बिल बचा सकते हैं , इसके लिए हमको solar plate लगानी होती है। Inverter लगभग हम सभी के घरों में होते हैं  सोचिए अगर हम उस Inverter के साथ Solar Panel भी लगा ले तो हम कितनी बिजली बचा सकते है। Solar Panel Output में D.C Voltage देता है हम इस Voltage से अपनी Battery Charge कर सकते है और फिर उस Voltage को AC में बदलकर use में ले सकते हैं । 100W के Solar Panel की कीमत लगभग 4000 रुपए होती है। आप अपने घरों में Inverter, Battery के साथ - साथ Solar Panel भी लगा सकते हैं  इससे आपको 24 घण्टे Power तो मिलेगी ही साथ के साथ आपके घर का लगभग 75% बिजली का बिल भी बच सकता है।

अगर आप Inverter के बारे में ज्यादा डिटेल में जानना चाहते हैं  तो आप Wikipedia पर भी पढ़ सकते हैं ।

हम उम्मीद करते हैं  कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमको नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप  हमारे YouTube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते हैं ।


Basic Electrical and Electronics Engineering के लिए आप इस book को ले सकते है जो की हिन्दी में हैं| 


How does an inverter work in hindi? Inverter Working fully explain. How does an inverter work in hindi? Inverter Working fully explain. Reviewed by Joshi Brothers on अगस्त 22, 2018 Rating: 5

Neutral Wire in Our Home. HINDI Neutral Wire in Sub-Station

अगस्त 17, 2018
Neutral Wire in Our Home. कभी आपने सोचा है की जो Neutral Wire हमारे घरों तक आता है वो कहाँ से आता हैं ? ये सवाल अक्सर Interview में पूछ लिया जाता है की जो Neutral Wire हमारे घरों तक आता है वो Wire कहाँ से आता है | इस पोस्ट में आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा और ये टॉपिक आपका बहुत अच्छे से क्लियर भी हो जाएगा | अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते हैं, तो आप हमें  Instagram पर Follow कर सकते हैं , क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते हैं  |

Neutral Wire in sub stations
Neutral Wire

Electrical Transmission 

Electricity को Generate करने के बाद हमको इस वोल्टेज को Step up करके ट्रांस्मिट करना पड़ता है|, क्योकि हम Electricity 11KV में Generate करते हैं| अक्सर हमको लगता है की हम Neutral Wire को भी ट्रांस्मिट करते होंगे लेकिन ऐसा नहीं है| हम A.C THREE PHASE SUPPLY, R Y और B को ही ट्रांसमिट करते है| Neutral Wire को ट्रांस्मिट ना करने का मुख्य कारण यह है कि हम पहले से ही Three Phase System को ट्रांस्मिट करते हैं  और अगर Neutral Wire को भी ट्रांस्मिट करना पड़ जाए तो एक Wire की Cost बड़ जाएगी इसलिए हम Neutral Wire को ट्रांस्मिट नही करते, इससे हमारी Transmission cost बड़ जाएगी और Neutral Wire को ट्रांसमिट करने की जरूरत भी नही होती।

Electrical Distribution

Electrical Transmission की तो हमने बात कर ली और ये भी जान लिया कि हम Neutral Wire को ट्रांस्मिट नही करते तो क्या हम Neutral Wire को Distribute करते है ? जी नही हम Neutral Wire को Distribute भी नही करते। जब Three Phase R, Y और B ट्रांस्मिट किया जाता है तो Sub station में Transformer लगे होते हैं  जो उस High Voltage को Step Down करते हैं  और फिर वह  Voltage Costumer को दी जाती है। लेकिन Sub-Station से भी Distribution के लिए सिर्फ तीन Wire ही आती हैं  Neutral Wire वहाँ से भी नही आता।


Neutral Wire

आपके घरों के आस पास कोई ना कोई Transformer जरूर लगा होगा, अगर वो Transformer कभी खराब हो जाता होगा तो आपकी घर की बिजली भी चली जाती होगी।
Delta Star Connection Transformer
Delta - Star Connection


आपके घरों में जो Neutral Wire आ रही है वो Wire उसी Transformer से आ रही है। होता ये है कि हम सिर्फ तीन wire को ही एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाते है और जब हमको Customer को supply देनी होती है तो उस समय हम कुछ customer के लिए एक Transformer लगा देते है। आपने Transformer में Delta - Star Connection के बारे में जरूर पढ़ा होगा। Transformer में भी Primary side Delta Winding और Secondary side Star Winding की जाती है। Secondary side Star Winding करने का मुख्य कारण यह होता है की  Star Winding से हमको Neutral Wire मिल जाती है, तो इस प्रकार से हमको Neutral Wire मिल जाती है। अगर हम इसी Neutral Wire को Generating Station से लेकर आते तो सोचिए की  एक Wire की Cost बिना वजह बड़ जाती।



अगर आप इस टॉपिक के बारे में ज्यादा डिटेल में जानना चाहते हैं  तो आप Wikipedia पर पढ़ सकते हैं  |
हम उम्मीद करते है की  आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमको नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप  हमारे YouTube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते है।


Basic Electrical and Electronics Engineering के लिए आप इस book को ले सकते है जो की हिन्दी में हैं| 



Neutral Wire in Our Home. HINDI Neutral Wire in Sub-Station Neutral Wire in Our Home. HINDI Neutral Wire in Sub-Station Reviewed by Joshi Brothers on अगस्त 17, 2018 Rating: 5

Construction of Three Phase Induction Motor in Hindi. Three Phase Induction Motor

अगस्त 05, 2018
Construction of Three Phase Induction Motor in Hindi:- Three Phase Induction Motor, Industry में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। क्योंकि इस Motor की Characteristics काफी अच्छी होती है। Three Phase Induction Motor के Rotor को अलग से किसी भी प्रकार की कोई भी Supply Voltage नही दी जाती बल्कि Induction की वजह से इसमे खुद ही E.M.F पैदा हो जाती है। अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते हैं , तो आप हमको Instagram पर Follow कर सकते हैं , क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते हैं  |
Construction of Three Phase Induction Motor in Hindi.
Three Phase Induction Motor

थ्री फेज इंडक्शन मोटर के भाग (Parts of Three Phase Induction Motor)


  • स्टेटर (Stator)
  • रोटर (Rotor)



स्टेटर (Stator):- Stator, Three Phase Induction Motor का स्थिर भाग होता है। Motor की winding stator में ही की जाती है। stator सिलिकॉन स्टील (Silicone Steel) का बना होता है। इसको Silicone Steel की पतली -पतली परतों से मिलकर बनाया जाता है, और हर एक परत को Laminate करके पूरी तरह टाइट दबाकर बनाया जाता है। Stator में ही Three Phase की Winding की जाती है, और फिर इस stator को Cast Iron के फ्रेम में रखा जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि Three Phase Induction Motor की Body में बाहर की तरफ Slots कटे होते हैं , वही फ्रेम होता है जोकि Cast Iron का बना होता है। Slots बनाने का मुख्य कारण motor को Cooling Provide करवाना होता है, क्योकि जब मोटर चलती है तो उसमें कुछ heat losses होते हैं  जिसकी वजह से motor गर्म हो जाती है। Slots उस गर्मी को बाहरी की हवा के सम्पर्क में लाकर ठंडा कर देते हैं ।

रोटर (Rotor):- Three Phase Induction Motor में Rotor घूमने वाला भाग होता है, इस Motor में दो प्रकार के Rotor इस्तेमाल किए जाते हैं ।


  • स्क्रूयल केज रोटर
  • फेज वाइंड रोटर

जैसा कि हमने आपको बताया की  Three Phase Induction Motor में Rotor घूमने वाला भाग होता है। Rotor, Silicone Steel का बना होता है। silicone steel की हर एक परत तो laminate किया रहता है ताकि इसमे पैदा होने वाले Eddy Current और Hysteresis Losses को कम किया जा सके। Rotor के ऊपर अलग से कोई Winding नही की जाती  बल्कि इसके ऊपर Aluminum की Rods लगी होती है और Rods लगाने के बाद Rotor के दोनों सिरों को End Ring से Short कर दिया जाता है, यही इसकी Winding होती है। जब कभी आप किसी Motor के Rotor को देखेंगे तो आप उसमें Aluminum Rods आसानी से देख सकते है, उस Rotor में आपको Lining दिखेंगी वही Aluminium Rods होती है।

हम उम्मीद करते हैं  कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें  नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप हमारे Youtube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते हैं ।


Basic Electrical and Electronics Engineering के लिए आप इस book को ले सकते हैं  जो की हिन्दी में हैं| 



Construction of Three Phase Induction Motor in Hindi. Three Phase Induction Motor Construction of Three Phase Induction Motor in Hindi. Three Phase Induction Motor Reviewed by Joshi Brothers on अगस्त 05, 2018 Rating: 5

Alternator Working Principle in Hindi, All About Alternator in Hindi

अगस्त 01, 2018
Alternator Working Principle in Hindi, All About Alternator in Hindi:- जिस प्रकार DC Motor और DC Generator का Construction एक सा होता है लेकिन Working Principle अलग-अलग होता है, ठीक उसी प्रकार Alternator और Synchronous Motor का भी Construction एक सा लेकिन Working Principle अलग - अलग होता है। Alternator एक ऐसी Machine है जो Mechanical Energy को A.C Electrical Energy में बदलती है। Alternator को हम A.C Generator भी कहते है। अगर आप हमारी सभी latest पोस्ट का update पाना चाहते है, तो आप हमको Instagram पर Follow कर सकते है, क्योकि सभी latest पोस्ट हम Instagram पर update करते रहते हैं  |

Alternator Working Principle in Hindi, All About Alternator in Hindi
AC Generator (Alternator)

Alternator का Working Principle. (Working Principle of Alternator)


Alternator फैराडे के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन (Electromagnetic Induction) के सिद्धान्त पर काम करता है। फैराडे के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन (Electromagnetic Induction) के अनुसार जब कभी भी कोई चालक (Conductor) चुम्बकीय बल रेखाओ को काटता है, तो उस चालाक (Conductor) में ई.एम.एफ (EMF) पैदा हो जाती है, और ये EMF फ्लक्स परिवर्तन की दर (Rate of Changing Flux) और चालको (Conductors) की संख्या के समानुपाती होती है। इसी सिद्धान्त पर Alternator भी काम करता है।

Alternator के भाग (Parts of Alternator)


Alternator के मुख्य तीन भाग होते है।

  • स्टेटर (Stator)
  • रोटर (Rotar)
  • एक्साइटर (Excitor)


स्टेटर (Stator):- स्टेटर Alternator का स्थिर भाग (Stationary Part) होता है। स्टेटर में Alternator की आर्मेचर वाइंडिंग की जाती है और फिर स्टेटर को Alternator फ्रेम से कवर किया जाता है। Alternator फ्रेम Alternator की Capacity के अनुसार बना होता है। जितना ज्यादा Capacity का Alternator होगा उसमें Cooling के उतने ही ज्यादा इंतेजाम किए जाते हैं । जैसे कि Alternator की Body में Slots बने होते हैं  जिससे कि Alternator को Cooling Provide करवाई जा सके। Alternator के स्टेटर में कई तरह से वाइंडिंग की जाती है। Alternator के Capacity के अनुसार इसमे भी Slotes बने होते हैं। जैसे कि ओपन टाइप, क्लोज टाइप, सेमिक्लोज़ टाइप etc. ओपन टाइप स्लॉट में ऊपर से नीचे तक एक समान रहता है और इसी में Stator Winding की जाती है। क्लोज टाइप स्लॉट में ऊपर और नीचे दोनों तरफ से स्लॉट बन्द होते हैं , और इस टाइप की Winding वाले Alternator हमेशा  High Capacity के होते हैं। सेमिक्लोज़ टाइप में स्लॉट की चौड़ाई ऊपर से कम और नीचे से ज्यादा होती है। और कई प्रकार के स्लॉट्स स्टेटर वाइंडिंग के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं  जोकि स्टेटर के Construction और Alternator के Capacity पर निर्भर करता है।

रोटर (Rotor):- Alternator में दो प्रकार के रोटर इस्तेमाल किए जाते है।

  • सैलियन्ट पोल टाइप।
  • स्मूथ सिलिंडरिकल टाइप।

सैलियन्ट पोल टाइप:- इस प्रकार के रोटर ज्यादातर कम Capacity वाले Alternators के लिए प्रयोग किए जाते हैं । इनका व्यास (Diameter) ज्यादा होता है जिसकी वजह से इन रोटर्स की स्पीड कम ही रहती है, स्पीड कम रहने का एक कारण ये भी है कि इन रोटर में पोलो की संख्या भी ज्यादा रहती है जिसकी वजह से इनकी स्पीड कम रहती है और इनको कम Capacity वाले Alternators में इस्तेमाल किया जाता है।

स्मूथ सिलिंडरिकल टाइप:- इस प्रकार के रोटर्स को हमेशा  high speed के लिए प्रयोग किया जाता है। इन रोटरों की लंबाई अधिक होती है और व्यास कम होता है जिसकी वजह से इनको high RPM पर भी चलाया जा सकता है। इनकी स्पीड 1500 से 3000 RPM तक बड़ाई जा सकती है। ये हमेसा फोर्ड स्टील के बने होते हैं  जिसकी वजह से इनकी लाइफ भी बड़ जाती है।

एक्साइटर (Excitor):- Alternator के पोलो की वाइंडिंग को एक्साइट करने के लिए एक्साइटर की जरूरत पड़ती है। एक्साइटिंग वोल्टेज 125 से 250V तक होती है, और ये DC Shunt या DC Compound Generator से दी जाती है।


हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमें  नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप  हमारे Youtube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते हैं ।


Basic Electrical and Electronics Engineering के लिए आप इस book को ले सकते हैं जो की हिन्दी में हैं 






Alternator Working Principle in Hindi, All About Alternator in Hindi Alternator Working Principle in Hindi, All About Alternator in Hindi Reviewed by Joshi Brothers on अगस्त 01, 2018 Rating: 5

Single Phase Induction Motor in Hindi, Single Phase Motor

जुलाई 16, 2018
single phase induction motor in hindi
Single Phase Induction Motor in Hindi

Single-phase induction motor एक ऐसा motor है जो single-phase AC supply से चलती है, ये motor generally low power rating के household appliances जैसे कि pumps, fans, blowers, और small industrial machinery में प्रयोग होती है।

Working of Single Phase Induction Motor


Single-phase induction motor में, stator winding (fixed winding) के द्वारा single-phase AC voltage लगाई जाती है, ये winding एक rotating magnetic field create करता है जिससे rotor (rotating part) को भी एक magnetic field induce होता है।

Rotor में copper bars (conducting bars) होती है जिनमें laminated iron core के slot में रख कर रखा जाता है, जब rotating magnetic field stator winding के द्वारा generate होता है तो, rotor में भी eddy currents induced होते हैं, ये eddy currents magnetic field के कारण rotor में circulate होती है जिससे rotor की movement start होती है।

single phase induction motor in hindi
Single Phase Induction Motor in Hindi

Rotor की movement के साथ साथ, motor की shaft से mechanical energy generate होती है जिससे connected load को power provide किया जाता है।

Single-phase induction motor को start करने के लिए, starting winding और starting capacitor का इस्तेमाल किया जाता है, Starting winding से अलग एक magnetic field create होता है जिससे rotor की movement start होती है, जब rotor की speed एक certain limit तक पहुंच जाती है, तब starting winding automatic disconnect हो जाती है और motor में winding (running winding) से power supply provide होती है।

Types of single phase induction motor


Single-phase induction motors को starting methods, construction, और number of windings के आधार पर बांटा जा सकता है, यहां पर कुछ common types के single-phase induction motors की बात करते हैं:

Split-phase induction motor

split phase induction motor in hindi
Split Phase Induction Motor in Hindi

Split-phase induction motor एक ऐसा motor है जो AC power से चलता है, ये motor electrical energy को mechanical energy में convert करता है, ये motor के दो main parts होते हैं- stator (stabilizer) and rotor.

Stator में एक coil होता है, जिसे main winding कहा जाता है, और एक ओर coil होती है जिसे starting winding कहा जाता है, Starting winding electrical energy को generate करता है, जो rotor को move करने के लिए initial boost provide करता है।

Rotor एक cylindrical core होता है, जिसके ऊपर conductive bars होते हैं, इन्हे rotor winding कहा जाता है, Starting winding से flow करने वाली current के कारण, stator के magnetic field में rotating magnetic field generate होता है, जिससे rotor में भी magnetic field induced होता है।

इस magnetic field के कारण rotor के conductive bars में eddy currents induced होते हैं, जिससे rotor में एक magnetic field generate होता है, ये magnetic field rotor के magnetic field से opposite direction में होता है, इस magnetic field के कारण rotor की rotation शुरू हो जाती है।

Jab rotor की speed ऐसे ही बढ़ती है तो starting winding की current कम हो जाती है और उसका role खत्म हो जाता है, इसके बाद motor के केवल main winding से ही magnetic field generate होता है, जिससे motor continue rotation करता रहता है।

Split-phase induction motor mainly small appliances जैसे fans, pumps और other small machinery में प्रयोग किया जाता है।

Capacitor-start induction motor

capacitor start induction motor in hindi
Capacitor-Start Induction Motor in Hindi

Capacitor-start induction motor एक ऐसा electric motor है जो starting torque को increase करने के लिए एक capacitor का उपयोग करता है, ये motor single-phase power supply से चलता है और low to medium power applications के लिए प्रयोग किया जाता है।

इस motor में starting torque को बढ़ाने के लिए एक capacitor का उपयोग किया जाता है, जो  stator winding के साथ connected होता है, ये capacitor motor के starting के time में current को lead करने में मदद करता है, जिससे starting torque बढ़ जाता है।

Motor के starting के time में, capacitor stator winding के साथ connected होता है, जिससे motor की starting current के बीच phase difference create हो जाता है, इस phase difference से starting torque को बढ़ाया जा सकता है।

जब motor का speed बढ़ने लगता है, capacitor stator winding से disconnect हो जाता है और motor normal operating mode में चलता है। Capacitor-start induction motor के अलावा भी कुछ और induction motors है जेसे कि capacitor-run induction motor और split-phase induction motor, जो starting torque को increase करने के लिए capacitor का उपयोग करते हैं।

Capacitor-run induction motor

capacitor run induction motor in hindi
Capacitor-Run Induction Motor in Hindi

Capacitor-run induction motor, single-phase induction motor का एक ऐसा type है जिसमें starting torque increase करने के लिए एक capacitor का इस्तेमाल किया जाता है, इस motor में capacitor run winding और main winding दोनों होती है।

जब power supply capacitor-run induction motor को provide किया जाता है तो capacitor winding में current flow होते हुए capacitor में एक electrical charge store हो जाता है, जिससे capacitor winding and main winding में एक phase difference पैदा होता है जिससे starting torque increase हो जाता है।

जब motor start होता है, तो capacitor winding से start होकर current, main winding में flow करता है, इससे motor के stator में rotating magnetic field generate होता है, जिससे rotor में eddy current induce होता है, Rotor का magnetic field stator के rotating magnetic field के साथ sync हो जाता है, जिससे motor की rotation generate होती है।

Capacitor-run induction motor का starting torque normal induction motor के मुकाबले बहुत अधिक होता है, इसलिए ये motors बहुत से applications में इस्तेमाल किए जाते हैं जहां starting torque बहुत important होता है, जैसे  कि pumps, compressors, air conditioners, and other heavy machinery.

Permanent split capacitor (PSC) induction motor

Permanent Split Capacitor (PSC) Induction Motor in hindi
Permanent Split Capacitor (PSC) Induction Motor in Hindi

Permanent split capacitor (PSC) induction motor एक single-phase induction motor है जिसमे एक fixed capacitor लगा होता है, इस capacitor की value motor की starting torque और efficiency को  बढ़ाने के लिए design की जाती है।

PSC motor का काम एक rotating magnetic field को generate करना होता है, जो stator winding से generate होता है, Stator में एक main winding होती है और एक auxiliary winding होती है, जिसे starting winding भी कहा जाता है, Auxiliary winding के साथ एक fixed capacitor parallel में लगाया होता है।

जब PSC motor को start किया जाता है, starting winding के साथ capacitor activate होता है, इससे एक phase shift generate होता है, जो rotor को घुमाने के लिए जरूरी होता है, Rotor की rotation से एक electromagnetic force generate होती है जो motor को घुमाती है।

जब motor की speed बढ़ने लगती है, starting winding के current का magnitude और phase shift decrease हो जाता है, इससे capacitor से ज्यादा current, main winding में flow होने लगता है, जिससे rotor की speed और torque increase होती है।

PSC motor की starting torque low होती है, लेकिन ये motor high starting current नहीं लेता है जिससे इसका प्रयोग appliances में ज्यादा होता है, इस motor की simplicity और low cost की वजह से इसका प्रयोग appliances जैसे कि fans, pumps, और compressors में होता है।

Shaded pole induction motor

shaded pole induction motor in hindi
Shaded Pole Induction Motor

Shaded pole induction motor एक single-phase AC motor है, जिसका नाम इसके construction से लिया गया है इस motor में stator के around एक copper winding होती है, जिसको shading coil कहते हैं, इस shading coil के एक हिस्से को iron core से cover किया जाता है, जिससे shading effect पैदा होता है।

जब motor को single-phase AC supply दी जाती है तो इसमें current flow होती है और इससे magnetic field generate होता है, ये magnetic field shading coil के unshaded part से  गुजरता है, जिससे current का phase shift हो जाता है, Phase shift की वजह से, magnetic field का direction shaded part के opposite direction में change हो जाता है, इस change हुए magnetic field की direction के कारण, rotor में भी magnetic flux generate होता है, जिससे rotor की गति पैदा होती है, इस तरह shaded pole induction motor काम करता है, इस motor में starting torque कम होता है, इसलिए ये छोटे appliances जैसे कि fans, blowers, और small pumps जैसे applications के लिए उपयोग किया जाता है।

Repulsion-start induction motor 

repulsion start induction motor in hindi
Repulsion-Start Induction Motor in Hindi

Repulsion-start induction motor एक single-phase induction motor है, जो starting में एक repulsion mechanism से मदद लेती है, ये motor बहुत कम शुरुवाती current के साथ शुरू होती है, और इसलिए इसका प्रयोग शुरुवाती torque प्राप्त करने के लिए होता है।
ये motor दोनों stator और rotor winding के साथ आता है, जैसे कि सभी induction motor में होता है, लेकिन इस motor में, rotor winding एक special type का होता है, जिसे repulsion winding कहते हैं, Repulsion winding commutator से शुरू होकर rotor के shaft के ऊपर से गुजरती है, Commutator brushes, जोकि stator के part होते हैं, ये repulsion winding के साथ connect किए जाते हैं|

जब single-phase AC supply दिया जाता है, तो इस motor के stator winding में rotating magnetic field generate होता है, ये field repulsion winding के rotor bars को repel करता है और rotor को घुमाने लगता है, ये mechanism starting torque generate करता है।

जब rotor की speed बढ़ने लगती है तो brushes के polarity reverse होती है, इस से repulsion winding के rotor bars को attract किया जाता है, इससे ये motor एक normal induction motor की तरफ काम करने लगता है।

Repulsion-start induction motor बहुत ही आसान तरीके से start होता है और इसका शुरुवाती current बहुत कम होता है,लेकिन इस motor के commutator और brushes की maintenance बहुत जरूरी होता है, और इसके लिए ये motor बहुत कम उपयोग किए जाते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई होगी। आपको ये पोस्ट कैसी लगी हमको नीचे Comment करके जरूर बताएं, और आप हमसे हमारे YouTube Channel "Learn EEE" को Subscribe करके Electrical and Electronics Engineering से Related और भी जानकारी हासिल कर सकते हैं ।


Single Phase Induction Motor in Hindi, Single Phase Motor Single Phase Induction Motor in Hindi, Single Phase Motor Reviewed by Joshi Brothers on जुलाई 16, 2018 Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.